घोड़ाडोंगरी: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चोपना में फूटा आक्रोश, सहकारिता समिति के सामने किया जोरदार प्रदर्शन,
बुधवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना क्षेत्र में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सहकारिता समिति के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर रैली के रूप में सहकारिता समिति पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।