चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने 9 नवंबर दोपहर को चाचौड़ा में निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। लोग बड़ी संख्या में विधायक के निवास पर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों से शिकायती आवेदन लिए, समस्या जानी। अधिकारियो से फोन पर चर्चा कर कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। अन्य लोगों को जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।