फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित मछली मंडी मस्जिद के पास शनिवार शाम को कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।