पीरो: सुखरौली के विद्यालय भवन निर्माण के लिए सरपंच ने 75 डिसमिल भूमि दान देकर पेश की मानवता की मिसाल
Piro, Bhojpur | Dec 17, 2025 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुखरौली के भवन निर्माण के लिए ग्राम सरपंच रूपलाल सिंह द्वारा 75 डिसमिल भूमि अनुदान का दस्तावेज अंचलाधिकारी पीरो को सौंपा गया। इस मौके पर विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। दस्तावेज सौंपने के दौरान सरपंच रूपलाल सिंह व अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार को ग्रामीणों की ओर से सम्मानित भी किया गया।