गोपालगंज: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बताया जाता है की गोपालगंज शहर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरंभ हुई और दोपहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, दूध व मिष्ठान अर्पित किए। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात र