गोपालगंज: साखे गांव के पास बाइक बिजली के पोल से टकराई, हादसे में दो युवक जख्मी, हालत गंभीर
जिले के उचकागाँव थाना क्षेत्र के साखे गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शिवरात्रि का मेला घूमने गए हुए थे।