शाहपुरा: बेलखेड़ा के दो फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित, एसपी संपत उपाध्याय ने की घोषणा
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बेलखेड़ा थाने में दर्ज एक मामले में पिपरिया कला निवासी हेमराज लोधी और लक्खू उर्फ चरण सिंह लोधी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।