बरेली: बरेली में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 2 शातिरों को अवैध तमंचों के साथ दबोचा, इलाके में मचा हड़कंप
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सलीम बाबू और जाकिर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान सलीम बाबू के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस, जबकि जाकिर के पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस