पूरनपुर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले
पूरनपुर क्षेत्र में बरसात की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह तड़के लगभग तीन बजे से शुरू हुई तेज बारिश के चलते मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी बनने से खेती