फागी: लसाडिया ग्राम में फैक्ट्री परिसर में आग लगने से खड़ा ट्रेलर जला, काफी मशक्कत के बाद दो दमकलों ने पाया आग पर काबू
Phagi, Jaipur | Apr 8, 2024 फागी के ग्राम लसाड़िया में आज पाइप फैक्ट्री परिसर में आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। थानाधिकारी मनोज कुमार बेरवाल ने बताया कि लसाड़िया में पाइप फैक्ट्री का करीब 50 बीघा का परिसर है। जहां अचानक घास-फूस में आग लगने से पांच फीट ऊंची लपटें उठने लगी। वहीं परिसर में खड़ा पाइप लेकर जाने वाला ट्रेलर लपटों की चपेट में आ गया जिससे जलकर कबाड़ हो गया।