फागी: सांभरलेक में पुरानी धान मंडी में किराने की दुकान में चोरी करने का किया गया प्रयास, व्यापारियों ने बदमाश की जमकर की धुनाई
Phagi, Jaipur | Apr 7, 2024 सांभरलेक कस्बे में इन दिनों बदमाशों के होंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आज पुरानी धान मंडी स्थित किराना व्यापारी की दुकान पर एक युवक द्वारा दिन दहाड़े गल्ला लूटने की कोशिश की गई। जहा लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दो दिन पूर्व भी एक महिला के साथ भी चोरी की वारदात हुई थी। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।