फागी: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुंची फुलेरा, कस्बे में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की
Phagi, Jaipur | Apr 7, 2024 जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फुलेरा पहुंची जहां उन्होंने रोड़ शो किया। उपमुख्यमंत्री के फुलेरा पहुंचते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।