फागी: चौरू गांव में सड़क किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
Phagi, Jaipur | Apr 8, 2024 फागी थाना इलाके के चौरू गांव में कल शाम को सड़क किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त बोराज निवासी शिवराज सैनी उम्र 25 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है दरअसल रविवार को चौरू गांव में सड़क किनारे एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।