फागी: फागी क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, आमजन से की भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील
Phagi, Jaipur | Apr 6, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर फागी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में आज शनिवार को बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फागी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर लदाना, भोजपुरा, दतूली, चकवाडा फागी पंचायत समिति रोड़ सहित एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च निकाला और आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।