मुंगेर: अवैध हथियार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Feb 23, 2024 सफियाबाद ओपी क्षेत्र के अंतर्गत डकरा पुल स्थित जलकर के पास मछली मारने को लेकर 31 जनवरी को मारपीट की घटना घटित हुई थी । जिसमें एक पक्ष के द्वारा हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था । वहीं पीड़ित पक्ष के द्वारा स्थानीय सफियाबाद ओ. पी. में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराया गया था ।