प्रयागराज: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सिद्ध पीठ अलोप शंकरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पालने की होती है पूजा
प्रयागराज के अलोप शंकरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालुओं भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है, जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है,जबकि इस मंदिर में किसी देवी देवता की मूर्ति नहीं है,बल्कि पालने की पूजा की जाती है,यह मंदिर 51 सिद्ध पीठ मंदिरों में से माना गया है, जहां पर माता सती के दाहिने हाथ का अंगूठा गिरकर विलुप्त हुआ है।