प्रयागराज: सादियाबाद के पास संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन #jansamasya
प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ओम गायत्री नगर सादियाबाद के पास संचालित हो रही देसी शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है,इस दौरान स्थानी लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है,लोगों ने कहा कि बस्ती के पास दुकान संचालित होने से आने जाने वाले राहगीर तथा महिलाओं - बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।