प्रयागराज: वसीहाबाद मैक टाउन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, आग पर पाया गया काबू
मामला प्रयागराज के करेली वसीहाबाद मैक टाउन का है,जहां पर आज मंगलवार की शाम करीब 7:30 के आसपास भीषण आग लग गई,आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया,सूचना पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची,इस दौरान कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है,आग लगने से कई झोपड़ियां जली है, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,हालांकि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।