शाहजहांपुर। जनपद में बीती रात मौसम के बदले मिजाज और आई तेज आंधी ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। थाना कांट क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया कला में आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ मकान पर गिर जाने से एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मच गया।