करेरा: करैरा कार्यालय में विधायक रमेश खटीक ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
शनिवार शाम करैरा स्थित विधायक निवास-कार्यालय पर विधायक रमेश खटीक ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।