गुना नगर: गुना में पावर हाउस सबस्टेशन के नजूल फीडर की मेंटेनेंस के कारण 21 अप्रैल को बिजली सप्लाई बंद रहेगी, प्रेस नोट जारी
गुना में 21 अप्रैल को मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। 20 अप्रैल को सहायक प्रबंधक विद्युत कंपनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया, 33/11 केवी पावर हाउस सब स्टेशन से 11 केवी नजूल फीडर की विद्युत सप्लाई मेंटेनेंस के चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। आवश्यकता अनुसार कटौती का समय घटाया और बढ़ाया जा सकता है।