गुना नगर: नानाखेड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों से पैसे मांगने पर सर्वेयर को हटाया गया, केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में 20 अप्रैल को नानाखेड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों से रुपए मांगने की शिकायत पर सर्वेयर सत्येंद्र यादव को हटाया गया वही परवाह गांव में गेहूं खरीदी केंद्र शुरू नहीं करने पर केंद्र प्रभारी राजकुमार शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक के गुना द्वारा निलंबित किया गया है।