औरैया: कोतवाली क्षेत्र के तीन गांव में खेतों में पड़ी परली में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
औरैया। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा अग्निकांड हो गया जिसमें कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। विकास खंड औरैया के ग्राम शहबादिया, ईकोरापुर एवं रुदौली में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पराली पड़ी हुई थी, जिसे किसान भूसा बनाने के लिए सुरक्षित रखे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वि