खागा: खखरेड़ू में शादी में गए मासूम बच्चे के पेट में घुसी सरिया को चिकित्सकों ने निकाला, 30 घंटे बाद बच्चे की हालत में सुधार
Khaga, Fatehpur | Oct 27, 2025 फतेहपुर जिले के खखरेड़ू कस्बे में शादी समारोह में गया पांच वर्षीय जैन पुत्र वकील खेलते समय छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके पेट में सरिया घुस गई। सरिया घुसने के बाद परिजन दौड़े और ग्लाइडर से सरिया को काटकर कानपुर के रिजेंसी हॉपिटल में भर्ती कराया जहां 30 घंटे बाद मासूम बच्चे का ऑपरेशन से सरिया को बाहर निकाला गया। जिससे मासूम जैन की हालत में सुधार हैं।