भरतपुर: कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भरतपुर के कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंदू देशवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आज चंदू देशवाल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी कोर्ट में पुलिसकर्मियों का सहारा लेकर लंगड़ाता हुआ पहुंचा। पुलिस से बचकर भागते समय आरोपी गिरने से घायल हो गया था।