झांसी: झांसी में बीच रास्ते खराब हुई स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस, यात्री हुए परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2026 झांसी स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस शुक्रवार की अचानक खराब हो गई। बस एसएसपी कार्यालय के सामने तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर ही रुक गई। बस के खराब होने से उसमें सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के रुकने के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा और वे सड़क किनारे खड़े होकर दूसरी व्यवस्था का इंतजार करते रहे।