खोदावंदपुर: बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में मारपीट से घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में शुक्रवार को हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में अपना दम तोड़ दिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृतक पथराहा गांव के वार्ड 10 निवासी मोहम्मद यूसुफ के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर है।