पंचकूला: बतौड गांव में ट्रैक्टर से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत, मामला हुआ दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया हैं। जिसमे बताया गया हैं कि एक व्यक्ति की ट्रेक्टर से गिरने के बाद रूटावेटर की चपेट में आने के कारण मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे की जांच की जा रही हैं।