करनैलगंज की उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और कार्यभार ग्रहण न करने पर लेखपाल मनोज कुमार चौहान को निलंबित कर दिया। वे लगातार अनुपस्थित रहे और सुपरवाइजर का दायित्व नहीं निभाया। निरीक्षण में भी अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की गई। शुक्रवार 4 बजे नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय ने बताया कि उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया है।