मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, एक मासूम की हुई मौत; पिता सहित चार लोग हुए घायल
किशनी थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी गोपीचंद के घर में मंगलवार को शाम 5:00 बजे खाना बन रहा था। तभी सिलेंडर में अचानक से आग लग गई जिससे गोपीचंद सहित तीन लड़के और एक भतीजी जल गए। जिसमें से एक बेटे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दो बेटे और भतीजे सहित पिता का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।