बीकानेर: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, मृदुल कच्छावा बने बीकानेर के नए एसपी
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक बदलाव के तहत प्रदेश के अधिकांश जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है। आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है वही बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह को जयपुर लगाया गया