सहार: भाकपा माले के द्वारा 9 जुलाई को मताधिकार बचाव-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सरकार की तुगलुकी फरमान के खिलाफ किया जाएगा चक्का जाम
Sahar, Bhojpur | Jul 8, 2025 भाकपा माले पार्टी के द्वारा 9 जुलाई को मताधिकार बचाव लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सहार में चक्का जाम किया जाएगा। सहार सोन नदी पुल के पास यह चक्का जाम का कार्यक्रम रखा गया है। यह आंदोलन सुबह 8:00 से 11:00 तक चलेगा। इसका नेतृत्व प्रखंड सचिव दिलीप राम के द्वारा किया जाएगा। दिलीप पासवान ने बताया कि यह विरोध बिहार में चल रही वोटबंदी की साजिश के खिलाफ है।