शाहजहांपुर: बीती रात भजनों की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ हनुमत धाम, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
शाहजहाँपुर। महानगर के प्रसिद्ध हनुमत धाम में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने “बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं” गाना शुरू किया, पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा और भक्त झूमने