कोटड़ी: इटावा गांव में खान में गिरने से एक वृद्ध की हुई मौत
Kotri, Bhilwara | Jun 27, 2026 खान में गिरने से वृद्ध की मौत कोटड़ी उपखंड के इटावा गांव में शनिवार सुबह खेत पर जाते समय 65 वर्षीय मोहननाथ पुत्र भोला का पैर फिसल गया और वे करीब 50 फीट गहरी पानी से भरी खान में गिर गए। पास में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।