चंदिया: डिस्मेंटल कार्य में हादसा: छत की लकड़ी गिरने से मजदूर की मौत, सरपंच सहित दो पर मामला दर्ज
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया-22 में दादसा पुरानी स्कूल के डिस्मेंटल कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान स्कूल की छत में लगी भारी लकड़ी अचानक गिर गई, जिससे मजदूर नीरज कोल, पिता जयपाल कोल (उम्र 33 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई।घायल अवस्था में नीरज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत।