हंडिया: भेस्की गांव में करंट से भैंस और दो कुत्तों की हुई मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव में जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक भैंस और दो कुत्तों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि तार एक माह से गिरा था, जिसकी शिकायत के बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की।पीड़ित के अनुसार, भैंस गर्भवती थी और उसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।बुधवार 11 बजे मिली जानकारी।