जगदीशपुर: मैं मर रहा हूँ, मेरे बच्चों को 1-1 रुपया भेजकर मदद करें- खुदकुशी से पहले युवक का वीडियो, मां, बहन और जीजा पर आरोप
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास 32 वर्षीय अमित नाम के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने 14 मिनट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा, 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूँ और इसका कारण मेरी माँ, बहन और बहनोई हैं, जिन्होंने मुझे अपराधी बनाया'. अमित ने वीडियो में रोते हुए गुहार लगाई कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं. लोग उसके मोबाइल नंबर