बालोद: तांदुला जलाशय से छोड़ा गया 300 क्यूसेक पानी, 50 से अधिक गांवों को मिली राहत; भूजल स्तर बढ़ने लगा
Balod, Balod | Jun 14, 2026 भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के 50 से अधिक गांवों में जल संकट की स्थिति बन गई थी। ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई विभाग ने तांदुला जलाशय से तांदुला नदी में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिससे अब नदी में पर्याप्त जल प्रवाह होने लगा है और प्रभावित गांवों के लोगों को निस्तारी के लिए पानी मिल रहा है।