हैदरगढ़: लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लोहे के पैनलों से लदा ट्रेलर पलटा, चालक समेत 2 घायल
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रहा लोहे के पैनलों से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 29 किलोमीटर प्वाइंट पर ककरी गांव के पास हुआ।