खगड़िया: बलुआही बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिला जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के पास गुरुवार दिन के 3:00 बजे को ई रिक्शा के ठोकर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान बलुआही मोहल्ले के रहने वाली सीमा देवी के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार ई रिक्शा ने ठोकर मार दिया जिससे सीमा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अव