रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से आदि कैलाश दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार पर पिथौरागढ़ में गिरी चट्टान, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने गए रामगंजमंडी के श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण हादसा हो गया है। पंचाचूली बेस कैंप से दर्शन कर लौट रहे रामगंजमंडी के एक परिवार की कार पर अचानक पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी के ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।