बदायूं: शहर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलमग्न हुआ शहर, नगर पालिका परिषद बदायूं के दावों की खुली पोल
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं शहर में बुधवार सुबह 6:00 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज हुई की जिससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी का मौसम ठंडक में बदल गया। लेकिन बारिश के पानी से पूरा शहर जलमग्न हो गया है और नगर पालिका परिषद के दावों की पोल खुल गई है। नगर पालिका परिषद की तरफ से पानी निकालने के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।