बेगूसराय: गांधी स्टेडियम के पास दिव्यांगों ने मनाया होली मिलन, डीएम को सौंपा मांगपत्र
गांधी स्टेडियम के पास दिव्यांगों ने होली मिलन कार्यक्रम बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया. इस दौरान डीएम एवं सहायक निदेशक को अपना ज्ञापन सोंपा. इस मौके पर पीडब्ल्यू डी संघ के अध्यक्ष जोशी कुमार ने कहा कि दिव्यांगों को मात्र चार सौ रुपये पेंशन के रूप में मिलता है. यह कहीं से भी उचित नहीं है.