जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपेश्वरी ओपी अंतर्गत रुपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी वार्ड संख्या 05 के समीप बर्णेश्वर वितरणी नहर से बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला को गंभीर व बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। महिला दो सौ आरडी से दक्षिण कुछ दूरी पर नहर में जख्मी अवस्था में पड़ी हुई थी।