बहराइच: नाजिरपुरा इलाके में किशोरी फिर टावर पर चढ़ी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के नाजिरपुरा मोहल्ले में एक किशोरी फिर से टावर पर चढ़कर हंगामा किया। यह किशोरी दो दिन पहले भी टावर पर चढ़ी थी, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उतारा था। सोमवार को फिर से टावर पर चढ़ने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस और भारी संख्या में भीड़ इकत्रित हो गई है। पुलिस जाच में जुट गई है।