चरपोखरी: चरपोखरी में गरजा वार्ड महासंघ ने कहा- अबकी बार MLC सीट पर कब्जा तय!
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित डेयरी भवन का प्रांगण गुरुवार को शाम 4:00 के करीब जोश और हुंकार से गूंज उठा, जब वार्ड महासंघ चरपोखरी के बैनर तले भव्य वार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने की, जबकि संचालन पारस नाथ सिंह ने संभाला।