श्रीनगर: खरकट्टा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, इलाज जारी
श्रीनगर थाना क्षेत्र के खरकट्टा पुल के समीप बुधवार को एक बजे तेज रफ्तार बाईक व साईकिल के आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोंगो की मदद से दोंनो घायल को ईलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोंनो घायलों को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।