गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देशानुसार मानगो नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई रविवार को 3:00 बजे कराई गई। कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित मानगो चौक, डिमना चौक एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं की सफाई की गई।