पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने आम जनता से संवाद किया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Mar 29, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने माधवपाड़ा स्थित सीता नगर काली मंदिर परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।कार्यक्रम के पश्चात् रविवार को दोपहर के लगभग 2 बजे वार्ड 26 के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सड़कों, स्ट्रीट लाइट एवं जलापूर्ति से जुडी समस्या को दूर किया जायेगा