मथुरा: PMV पॉलिटेक्निक के जंगल में 2 दर्जन से अधिक गौवंशों के शव मिलने से गौरक्षकों में दिखी नाराजगी, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पीएम पॉलिटेक्निक के सामने जंगल में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे 2 दर्जन से अधिक गोवंश के शव व अवशेष मिलने से गौरक्षको में रोश फैल गया। काफी संख्या में एकत्रित हुए गौरक्षकों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। गौरक्षक शवों पर लगे टैग से गौशाला की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी गौरक्षक सड़क से उठने पर राजी नहीं हुए।